Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सुलह-समझौते के आधार पर विशेष अदालत में कुल 97 मामलों किया गया निस्तारण।

सुलह-समझौते के आधार पर विशेष अदालत में कुल 97 मामलों किया गया निस्तारण।
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में अशोक कुमार यादव प्रथम माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन पर न्यायिक अधिकारियो व विद्वान अधिवक्ताओ के अथक प्रयास से धारा 138 एनआई एक्ट के लंबित 97 मामलों का निस्तारण विशेष लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर किया गया। जिसमें सूरज कुमार मिश्रा(मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) के द्वारा 23 वादों, अचल प्रताप सिंह(सिविल जज सीनियर डिवीजन) के द्वारा 01 वाद, विनीता सिंह(अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट)के द्वारा 15 वादों, पंकज कुमार(सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी)के द्वारा 06 वादों, स्वर्णमाला सिंह(सिविल जज जूनियर डिवीजन) के द्वारा04 वादों, गिरेन्द्र सिंह(सिविल जज जूनियर डिवीजन दुद्धी)के द्वारा 23 वादों,अरुण पाण्डेय(न्यायिक मजिस्ट्रेट)के द्वारा 02 वादों व यमुना शंकर पाण्डेय(विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट)के द्वारा 23 वादों का निस्तारण किया गया। अलग अलग जनपदों से उत्तर प्रदेश में कुल 9473 वादों का निस्तारण किया गया।
उपरोक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार सिंह के द्वारा दी गयी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir